फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 September Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 09 Sep 2023 07:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
09 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दादा, नाना और अन्य बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ आप जीवन का हर सुख पा सकते हैं। अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं। आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएँ। आप अपने जीवन को लेकर संजीदा और केन्द्रित हैं। अपने साथी की उपेक्षा न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को नसीब होता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रिये/प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): बड़े भाई बहन से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है। सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन के वो पल महकने लगेंगे। आप अपनी योग्यताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपके बॉस, वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम को पहचान रहे हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन और रोमांस में आयी समस्याएं आपके सम्बन्ध को कमजोर नहीं कर पाएंगी बल्कि इससे आप दोनों और भी नजदीक आएंगे। आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): बात चाहे कुछ नया सिखने की हो या रोमांस की, आप हर चीज़ में माहिर हैं। रोमांच और अंतरंगता भरे इन पलों को आपके दिल में संजों कर रखें। आज आप अपने भाई, बहन या सलाहकार के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं बस दुर्घटना से सावधान रहें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहाँ आपका मन करता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप सामूहिक गतिविधियों में रूचि रखेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ चर्चा की भी संभावना हैं। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे। आपका शोना भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): व्यापार में लाभ आपके खुशनुमा जीवन को और भी रंगीन कर देगा। आप अपने रोमांटिक संबंधों में बदलाव महसूस करेंगे ऐसे में अपने जीवनसाथी की बात को ध्यान से सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। अपने पार्टनर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें