Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रिये/प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):बड़े भाई बहन से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने रिश्ते में यादों के कुछ और मधुर पल जोड़ें। इसके बाद आप दोनों कभी भी अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपनी योग्यताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपके बॉस, वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम को पहचान रहे हैं। प्रेम जीवन और रोमांस में आयी समस्याएं आपके सम्बन्ध को कमजोर नहीं कर पाएंगी बल्कि इससे आप दोनों और भी नजदीक आएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें। इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी आत्मा की गहरायों में झांक कर अपने बारे में जान्ने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें इससे आप आरामदायक महसूस करेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप थोड़ी सावधानी नहीं बरतेंगे तो पूरा दिन फ़िज़ूल के कामों में व्यस्त रह सकते है। सब कुछ भूल कर अपने प्यार व रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप प्रेम के मूड में हैं और यौन सुख के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अपने साथी को पहले पैंपर करना न भूलें। शॉपिंग या पसंदीदा फिल्म देखा कर माहौल को हल्का करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर को अपने प्यार और केयर का हर संभव तरीके से अहसास कराएं। एक दूसरे की देखभाल करना सफल मित्रता की चाबी है और प्यार का दूसरा नाम है। अपने दोस्तों और सोलमेट का पूरा ध्यान रखें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):व्यापार में लाभ आपके खुशनुमा जीवन को और भी रंगीन कर देगा। आप अपने रोमांटिक संबंधों में बदलाव महसूस करेंगे ऐसे में अपने जीवनसाथी की बात को ध्यान से सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह या कोई नया रिश्ता भी आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। कुछ पाने की चाह और आत्मविश्वास से आप दुनिया को जीत सकते है बस आपको अपने हुनर का सही इस्तेमाल करना है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे के दृढ़ संकल्प और बुद्धि का सम्मान करते हैं। आपकी योजनायें आपके जीवनसाथी को अभी पसंद नहीं आएँगी, किन्तु जल्द ही वो आप पर विश्वास करेगा।