फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 10 Apr 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 April ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस और अंतरंगता इस समय आपको उत्साहित कर सकते हैं। इसका आनंद लेने के लिए आपको भी प्रयास करने चाहिए। जुआ और अन्य बुराईआं आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें। याद रखें दुनिया में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका हल न हो।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का अधिकतर समय आप अपने घरेलू मामलों को सुलझाने में गुजारेंगे। इस समय आप प्यार और रोमांस को लेकर बेहद उत्साही और उतावले हैं बस शब्दों पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दिल किसी खास के लिए धड़कता है तो प्यार के इजहार में देरी न करें। आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी। प्यार की ऊर्जा आपको खास बनाती है और यही कारण है कि लोग आपके प्रति आकर्षित होते है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय आपको अपने शौक जैसे नृत्य,संगीत या फोटोग्राफी को पूरा करने का अवसर मिलेगा। दिलबर के दूर होने पर आप निराश हो सकते हैं लेकिन संचार के साधन आपको पास ले आएंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्ते में गुलाबों की खुशबु भरने के लिए छोटे भाई-बहनों के आइडियाज की सहायता लें। अब आपको समाज में प्रशंसा के साथ साथ नयी पहचान भी मिलने वाली है। नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा। आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका सोलमेट आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करता है इसीलिए आपके जीवन में खुशियां और संतोष है। अपने साथी का भी ध्यान रखें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शिक्षक या पिता के लिए यह समय संकट भरा हो सकता है। आज आपका दिन शानदार है और आपको कुछ ऐसे सरप्राइज मिलने वाले हैं जिससे आपका दिल बाग बाग हो जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें