Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में मिठास बरकरार रहेगा। साथी संग कहीं रोमांटिक जगहों पर घूमने जा सकते हैं जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें। उन लोगों के साथ समय बिताऐं जो आपके खास हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला होगा। वहीं प्रेम संबंधों वाले जातक अपने साथी पर पूरा विश्वास दिखाएंगे।अपनी चाहत का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने प्रिय को उपहार दें या एक दूसरे के लिए कुछ अलग करें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम के मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। आपका प्रेम का प्रस्ताव स्वीकार्य किया जा सकता है जिससे आपके मन में प्रेम की धारा फूटेगी।आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। वहीं जो लोग अगर विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझकर करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपनी अप्रत्याशित मानसिकता के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल रखें। अगर बाहर जाना ज़रूरी न हो तो घर पर ही रहें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप पार्टी और रोमांस के मूड में है। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके भाग्य में है। अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जिंदगी आपको प्रेम के मामले में नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाएं। अपने साथी नई मांगों को पूरा करने में भी कुछ समय निकालें। छोटे-छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लव लाइफ पर होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपका प्रेम का नया रिश्ता बन सकता है। वहीं जिन प्रेमी जातकों का कोई रिश्ता आपको ख़ुशी नहीं दे रहा हो तो उसे समाप्त करना ही उचित है। याद रखें रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होने आवश्यक हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है और इनका मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आज जो भी करेंगे उसका प्रभाव आपके भविष्य में देखने को मिलेगा। याद रखें, एक आदर्श परिवार की शुरुआत परफेक्ट कपल है। आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो।