Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): धार्मिक झुकाव के कारण अभी आप अपने पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के साथ धर्मस्थान दर्शन का आनंद सकते हैं, जिससे आप बहुत कुछ सीखेंगे। अपने महबूब से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव लाइफ में आये संकट या इसमें मिले धोखे से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना चाहेंगे लेकिन भाई बहन या दोस्त आपको इस स्थिति से उबरने में मदद करेंगे। अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं, ज़रूर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने ने सक्षम है। रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस के ड्रीम आपको एक नयी दुनिया का अहसास करा रहे हैं और यौन सुख की भावना भी इस समय तीव्र हैं। जल्द ही आपने अकेलेपन की जगह किसी की मीठी बातें ले लेंगी। अपने सोलमेट की जुदाई का डर आप दोनों को और भी करीब ले आएगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च है लेकिन इससे आपको बैचनी हो सकती है। आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा बस वासना पर नियंत्रण रखें ।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपको अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। अब आप अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने बाबू से सब कुछ शेयर करें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजों कर रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): परिवार में संघर्ष या धन की हानि आपको संकट में डाल सकते हैं। आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं और अपने स्वीटहार्ट को धन्यवाद भी दें। अपने साथी के साथ साथ खुद से भी प्यार करें और अपने लिए भी समय निकालें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रहस्यों और अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करके आप जीवन में नए रंगों को भर सकते है।