फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 08 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 08 May 2023 12:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
08 May Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): एक करीबी मित्र आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है और जल्द ही यह रिश्ता आपके जीवन को खुशबु से भर देगा। अपनी लव लाइफ में अपने अनुभव और रचनात्मकता का प्रयोग करके आप दोनों और भी नजदीक आ जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  किसी अनियोजित यात्रा से आपका रोजाना का जीवन प्रभावित हो सकता है। जीवन का दूसरा नाम परिवर्तन है इसलिए कोई त्यौहार या पार्टी आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएँ। उसके प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन मे और कुछ भी नहीं है। आप आपके साथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बाधाओं से अपना ध्यान बंटा कर अपने प्रेम संबंधों की तरफ दें। अपने शोना के साथ शॉपिंग करने या फिल्म देखने से आप सब कुछ भूल कर तरोताज़ा महसूस करेंगे। अपने पिया के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस तथा प्रेम के खेल का आनंद लेने के लिए आपके प्रयास बेहद ज़रूरी हैं। अपने कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल जुटाएं। याद रखें, कोई भी संबंध संपन्न नहीं होता बस अच्छे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करके इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। बदलाव बहुत ज़रूरी है और यह रिश्ता आपकी जिंदगी को परिवर्तित कर देगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज हवाओं में रोमांस हैं जो आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएगा बस अपने प्रिय से सोच समझ कर वार्तालाप करें। अभी आप अपने निवास और जीवन में शांति चाहते हैं हालाँकि पिता की समस्याओं से आप भी परेशान हो सकते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): मुहब्बत के लिए यह समय कठिनाईओं से भरा होगा, ऐसे में अपने प्रियतम पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही आपको जोड़ कर रखेगा। मतलबी लोगों से दूर रहें। भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है। अपने प्रियतम के साथ घूमने के लिए वक्त निकालें और फोटोग्राफी के जरिये इन यादों को हमेशा संजों कर रखें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्यार भरे जीवन को स्पाइसी बनाने के लिए प्रयत्न करते रहें। धन के नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। जैसे जैसे आप प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे है वैसे वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्यार के इन पलों में आपको ऐसे महसूस होगा जैसे आपके कानों में कोई सितार बजा रहा है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए रिलशनशिप में बंधने का समय आ चुका है। अपने रूप में बदलाव कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अपने दिल का हाल अपने प्रिय/प्रिये को बताने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें