फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 08 Dec 2024 07:32 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
08 December Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज अपनी चाहत को व्यक्त करने का शुभ दिन है। आज स्वयं मन की सुने और साथी से बात करने की शुरुआत करें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा। पुरानी बातों को लेकर चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सोलमेट यदि किसी बात को लेकर आपसे नाराज थी, तो उन्हें मनाने की सारी कोशिशें सफल होंगी। अपने पार्टनर या दोस्त पर ध्यान केन्द्रित करें। परिणाम अनुकूल होगा। बच्चों और रिश्तेदारों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां रिश्ता और मजबूत होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घर में किसी नए मेहमान की एंट्री होगी। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ किसी डेट पर जाने के योग है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्या साथी की सहायता से दूर होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। भविष्य की योजनाएं असफल हो सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव होगा। क्रश आपसे बात करने के बहाने धूंध सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान पुरानी याद को ताजा करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल बना रहेगा। सिंगल लोगों को आज उनका प्रेमी मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल भी बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी पुरानी बात को लेकर साथी से बहस हो सकती है। माता-पिता का सहयोग भरपूर मिलेगा। विवाह योग्य जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी उपहार की प्राप्ति होगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जीवन भर साथ देगा। माता-पिता की सलाह आपके काम आने वाली है। अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं, तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। क्रश से नजदीकियां बढ़ेंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सिंगल लोग आज किसी से मन की बात कह सकते हैं। परिणाम पक्ष में रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन घर-परिवार और संतान की प्रगति की दृष्टि से भी अत्यंत ही शुभ है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घूमने के लिए किसी खास को मनाने में आप पूरी तरह से कामयाब होंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। आज आपका साथी आपके जीवन को सच्चे प्रेम से भर देगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लॉन्ग डिस्टेंस में रह रहे लोगों की साथी से मुलाकात हो सकती है। आपके सितारे बता रहे हैं कि इस रिश्ते में सफलता की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव लाइफ और मैरिड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें