Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला होगा। साथी का विश्वास आपके ऊपर बना रहेगा। रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आप के ऊपर साथी पूरा विश्वास करेगा। रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए भी यह चरण अच्छा है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन प्रेम जातकों का अपने साथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। लेकिन यह विवाद ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। फिर दोनों एक दूसरों को मनाने में पूरी कोशिश करेंगे।निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला साबित होगा। आप इस तकरार को प्यार में कैसे बदलना है यह बात आप अच्छे से जानते हैं बस अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भाग्य का अच्छा साथ प्रेमी जातकों को मिलेगा। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फलिर्टिंग आज आपके काम आएगी और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज रोमांस आपके सिर चढ़कर बोलेगा। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी की खास जररूत पड़ सकती है।सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपकोजीवनसाथी के साथ रोमंटिक डिनर की संभावना है। आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको साथी का प्यार पाने का दिन है। प्यार में कुछ अच्छे पल चाहिए तो पार्टनर के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है। साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला रहेगा। समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको घर और कार्य में संतुलन बनाए रखना होगा। आने वाला समय आपके जीवन का बेहतरीन वक्त है। वैवाहिक जीवन जीने वाला जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला होगा। बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांस का आनंद हासिल करने के लिए आज मीन राशि के जातकों को खूब समय मिलेगा। किसी के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने विचारों के साथ साथ शक्ल-सूरत पर भी ध्यान देना होगा।