फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 08 May 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
08 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। आपके साथी को आपसे कोई नाराज़गी हो सकती है लेकिन चिंता ना करें।  प्रतीक्षा करें कुछ दिन में प्यारे-प्यारे पल भी आपको भरपूर मिलेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आप आज अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या से निपटने के लिए भी तैयार हैं। दो चाहने वालों के बीच सम्मान, प्रशंसा और सराहना होना अवश्य है। याद रखें कई बार एक मुस्कुराहट भी वो कमाल कर जाती है जो कोई अन्य चीज़ नहीं कर पाती।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ समय बिता कर नयी शुरुआत करें, इससे आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें और अपने पार्टनर के लिए आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में  नई खुशियां  लाएंगी। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन निराश न हों। जल्द ही आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो हर सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता इसलिए एक दूसरे को माफ़ करना रिश्ते को मजबूत करता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें। अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने जाएं।  

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें  प्रेम जीवन के हर दर्द को दूर करता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देखकर सब आपको सराहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें