फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 07 Dec 2024 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
07 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर प्रेम में कोई परेशानी है तो इस रिश्ते को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि एक दूसरे को कुछ समय दें। वक्त हर घाव भर देता है। रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपके अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकती हैं लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है जहाँ आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका स्वीटू और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन लिव इन पार्टनर या परिवार के साथ मतभेद का है जिसके कारण आप बैचैन हो सकते हैं। नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। अनावश्यक कामों या गतिविधियों से बचें। कुछ जाने पहचाने चहरे आपको परेशान कर सकते हे लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): बच्चों या पिता पर आया संकट आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है हालाँकि रोमांटिक जीवन आपको स्वर्ग का सा अहसास कराएगा। अपने साथी को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता तभी फलता फूलता है जब इसमें विश्वास हो। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ प्रकृति की गोद में समय बिताएं। यह यात्रा आपके रोमांस और अंतरंगता को बढ़ाएगी। सब कुछ भुला कर बस इन पलों में खो जाएं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांटिक रिश्तों में नयी जान लाने के लिए किसी सरप्राइस की योजना बनाएं या अपने जानू को कोई उपहार दें। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपकी परेशानी की वजह बन सकते हैं,इसलिए ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें