Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन प्रेम प्रेम संबंधों के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि आपके सगे संबधी अथवा अन्य कोई प्रेम संबंधों में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करें। किसी न किसी कारण से आपके संबंधों में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस समय आपको किसी भी जल्दबाजी से बचना चाहिए क्योंकि इस समय की गई जल्दबाजी आपको प्रेम संबधों को आगे बढने से रोक सकती है। आज प्रेम संबंधो में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर भी आएगी लेकिन फिर किसी कारण से पुन: मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपका कोई जानने वाला नीचता पर उतर सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोज-रोज की तकरार से आज आप परेशान हो सकते हैं और मन में खिन्नता भी उत्पन्न हो सकती है जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन समाया रह सकता है।फ़िर भी कोशिश कर के आप प्रेम संबंधों के सुधार में ही लगे रह सकते है कि किसी तरह से प्रेमी जीवन में बहार आए।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों में पिछले कुछ समय से जो भी उतार-चढ़ाव वाला समय चला हुआ था वह आज आपके प्रेम संबंधों के टूटने से खतम हो सकता है। आप आसानी से किसी रिश्ते को खतम नहीं करते हैं लेकिन जब काफी समय तक परेशानी चलती रहती है तब उसमें सुधार की बजाय आप उसे खतम करना ही उचित समझते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप रोज की किच-किच से परेशान हो सकते हैं और रोज के रुठने-मनाने के चक्कर से दुखी होने से आप अपने प्रेम संबंधो को तोडने का विचार मन में ला सकते हैं इससे आप भावनात्मक रुप से कुछ समय के लिए खुद को कमजोर पा सकते हैं। आप जो भी करे उस पर एक बार दुबारा विचार अवश्य ही करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी भी काम को करने में आज आपकी अरुचि बनी रह सकती है। छुट्टी का दिन होते हुए भी आपका मन घर से बाहर जाने का नहीं होगा और ना ही प्रेम संबंधों में किसी तरह की कोई उमंग रहेगी। मित्रों के फ़ोन काल्स भी आप अनदेखा कर सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि हाल फ़िलहाल में आपका कोई प्रेम संबंध टूटा है तब आप आज स्वयं को एकदम से तन्हां महसूस कर सकते हैं । आपके मित्र आपको किसी अन्य से जुड़ने की सलाह भी देगें लेकिन आपको बिलकुल भी मन नहीं होगा कि आप किसी से मिलकर फ़िर से अपने प्रेम संबध स्थापित करना चाहें। अभी आप बिलकुल भी ऐसा नही सोच सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है, आपको काफ़ी ज्यादा मानसिक परेशानियों से होकर गुजरना पड सकता है। दिल में एक टीस सी बार-बार प्रेमी के व्यवहार को लेकर उठ सकती है। उसके व्यवहार से दुखी होकर आप आज तुरंत पलटकर जवाब भी दे सकते हैं जिसका बाद में आपको अफ़सोस भी होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेगें अर्थात वह आपके प्रेमी जीवन को पूरी तरह से तोडने के चक्कर में रह सकते हैं। इसलिए अपने अकेलेपन को दूर करने और भावनात्मक कमी को भरने के लिए आप अनैतिक संबंधो का आरंभ भी कर सकते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपका आकर्षण किसी ओर की हो सकता है और हो सकता है कि आप सोशल साईट के किसी मित्र से फ्लर्ट करना आरंभ कर दें लेकिन यह आपका केवल आकर्षण मात्र होगा और इसमें प्रेम की बू नहीं होगी।आपका यह संबंध अन्य सभी से छिपा रह सकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परेशान होने की बजाय आप अपने प्रेमी और खुद को कुछ समय दें जिससे आपको समझ आ जाए कि प्रेम में आप दोनों की वास्तविक स्थिति क्या है अर्थात आप दोनो एक-दूसरे को चाहते भी है या नहीं! या फिर महज ये एक आकर्षण मात्र है। ऐसा करने पर प्रेम संबंध बचे रह सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधो की दरार खाई का रुप ले सकती है। आपका साथी तो उग्र रहेगा ही इसलिए जो भी सुधार की कोशिश होगी वह आपकी ओर से होगी लेकिन कुछ समय स्थिति अनुकूल रहने के बाद फिर से स्थिति बिगड़ती हुई सी नजर आ सकती है।इससे आपकी परेशानी पहले की अपेक्षा अब और अधिक बढ़ सकती है।