Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। वह आपका कोई दोस्त भी हो सकता है जो अकेला हो चुका है और आपके लिए शादी का प्रस्ताव रखना चाहता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में रहे हैं तो पूरी संभावना है कि वह आज पहली बार आप से मिल सकता है। मुलाकात सफल रहेगी। हद के पार जाने से पहले यह अच्छी तरह पता कर लें कि वह आपके प्रति कितना ईमानदार है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। अपने परिवार के साथ खेलने व खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप दिन भर हाल में मिले दोस्त के बारे में सोचते रहेंगे। यह क्षणिक आकर्षण के अलावा कुछ नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं पर लगाम लगाएं और आगे बढ़ने की कोशिश ना करें। आज का दिन आपको जबरन ज्यादा सोचने को मजबूर करेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें, अगर आप कोशिश के बावजूद बहस में खिंचे जा रहे हैं तो कूटनीतिक या संवेदनशील बने रहें। आज आप अपने किसी रिश्तेदार से विमुख होने से बचें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको चाहिए कि आप अपने साथी के समक्ष अपने प्यार को इस प्रकार व्यक्त करें, जिससे वह आज कुछ नयापन व खास अनुभव कर सके। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोत्साहन तारीफ पाकर इंसान की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। इससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। इसलिए, अपने प्यार को बढ़ावा देने के लिए अपने साथी को प्रोत्साहित करें, उसकी तारीफ करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी तरफ केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांस के लिए यह अच्छा समय है। अपने प्रेमी के साथ बाहर जाकर समय बिताएं। आपके परिवार के लोग जो पहले इस सम्बन्ध के खिलाफ थे वे भी अब इस हक में है। इस सकारात्मक बदलाव का आनन्द उठाइए।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। उसके साथ प्यार और भावनाएं खुलकर बांटेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी योग्यता एवं समझदारी से अपने साथी को इस बात की अनुभूति कराने से नहीं चूकना चाहिए कि आप उसके प्रति कितने वफादार हैं। अपने दिल की चाहतों को अपने साथी के समक्ष रखने में न हिचकिचाएं।