Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
आज प्रेम क्रियाकलापों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका किसी के साथ नया रिश्ता बन सकता है। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। इस बात को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठेंगे कि प्रेम का प्रस्ताव स्वीकार्य करें या नहीं। ऐसे में आपको अपने दिल की बात को सुनना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि रिश्तों के मामलों में आपको अच्छी तरह के कोई कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम प्रसंग के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित हो सकता है। दिन साथी के संग बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको अपने साथी की तरफ से हर तरह का सपोर्ट मिलेगा। आपकी लव लाइफ पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। वहीं वैवाहिक जीवन जीने वाले जातक आज घर-गृहस्थी के कामों में व्यस्त रह सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। साथी आपकी के लव लाइफ को बढ़चढ़ कर आनंद लेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बरकरार रहेगी। शाम को साथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज आपके रोमांस के सभी सपने एक साथ पूरे होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके प्रेम जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने रिश्ते को बहुत ही सहेजकर रहना होगा। किसी जल्दबाजी में नहीं फंसना है नहीं तो आपको इसका बुरा परिणाम मिल सकता है। आगे आने वाले दिनों में आपके प्रेम जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी जिसका आनंद आप अच्छी तरह से उठाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप प्रेम जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। किसी नए साथी की तलाश आज आपकी पूरी होगी। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर बेवजह के विवाद में नहीं फंसना है। दिल खोलकर साथी का साथ देने की प्रयास करें तभी साथी आपको दिल से प्यार करेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप आपको अपने प्यार के साथी को समझने में वक्त देना होगा। अपने प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए आपको उसके संग खुलकर बात करनी होगी। प्रेम में लिप्त जातक आज बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे जिसका आपको जमकर लुफ्त उठाना होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के रिश्तों में आज आपके के लिए बहार ही बहार लेकर आने वाला है। साथी संग खूब ढ़ेर सारी मौज-मस्ती और रोमांस के अनूठे पल आपको मिलेंगे। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए आज अपने परिवार संग समय बीतेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में लिप्त जातक रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ की अच्छी खुशियां आपको मिलेंगी। पार्टनर संग मिलकर खुशियां फैलेगी। प्रेम जीवन में आनंद ही आनंद की प्राप्ति होगी। रिश्तों में नजदीकियां रहेंगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन अपने प्यार के साथ रोमांटिक और खुशनुमा समय बीतेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी संग किसी खास योजना पर आप काम कर सकते हैं। आप आज अपने साथी को खुश करने का हर एक काम जरूर करेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जातकों के लिए रोमांटिक, दिलचस्प और खुशनुमा साबित होगा। प्रेम जीवन में पहले के मुकाबले मजबूती आएगी। पार्टनर संग रिश्तों को अहमियत देंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर संग बहुत ही समझदारी से पेश आना होगा नहीं तो वह किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। आपको अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए हर एक प्रयास करना होगा। प्रेमी संग अपने रिश्तों को पहले के मुकाबले आज अधिक गहरा करने की जरूरत है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है।