फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 06 Feb 2023 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
6 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आप अपने निवास और जीवन में शांति चाहते हैं हालाँकि पिता की समस्याओं से आप भी परेशान हो सकते हैं। मुहब्बत के लिए यह समय कठिनाईओं से भरा होगा, ऐसे में अपने प्रियतम पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही आपको जोड़ कर रखेगा।


विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलना जुलना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सभी की आँखे आज आप पर और आपके व्यक्तित्व पर होंगी। मतलबी लोगों से दूर रहें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षणों को बिता सकते है। अच्छे विचारों के साथ साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी ज़रूरी है इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ घूमने के लिए वक्त निकालें और फोटोग्राफी के जरिये इन यादों को हमेशा संजों कर रखें। आपके छोटे भाई-बहन भी इसमें आपको कंपनी दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा जिससे आप अधिक उत्साहित और उत्तेजित महसूस कर सकते है। आपकी इच्छाशक्ति आपका बेहतरीन गुण है और प्यार में यही गुण आपको आसमान पर बिठा देगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पुरानी कुछ यादें आपको परेशान कर सकती है किन्तु निराश न हों। आपका रिश्ता इतना मजबूत है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता। इनमें आपका पार्टनर भी पूरा साथ देगा इसके बदले में आपका स्वीटहार्ट आपके केवल प्यार व केयर की मांग करता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए रिलशनशिप में बंधने का समय आ चुका है। अपने रूप में बदलाव कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अपने दिल का हाल अपने पार्टनर को बताने में आसानी होगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है बशर्ते आप पैसे के मामलों को प्राथमिकता न दें। अपने या किसी अन्य के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा विचार करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्यार का इज़हार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर अकदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे । ससुराल वालों की परेशानियां आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जब आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो आपकी तन्हाई की जगह उसकी मुस्कुराहट ले लेती हैं और आप सब कुछ भूल कर उसमे खो जाते हैं। अपने साथी पर गर्व करें क्योंकि उसके कारण आपका जीवन खूबसूरत है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप बेहद प्रसन्न हैं बस आज कोई खास निर्णय लेने से बचें। आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है। अपने बाबू को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें