फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 05 Dec 2023 02:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर जीवन में कोई परेशानी है तो अब उसका सामना पूरे दिल से करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार के दो बोल और एक मुस्कराहट ही काफी होती है बस जो भी करें दिल से करें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):परिवार के बच्चों के लिए यह समय संकट से भरा है। आज कठिनाईयों से बाहर आने के लिए आपको किसी की सहायता की ज़रूरत है। चिंता न करें क्योंकि आपको सहायता जल्द मिलने वाली है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने लव के गुलशन में ऐसी ही बहार रहे इसके लिए आपको भी कुछ योगदान देना पड़ेगा। अपने साथी पर पूरी तरह से भरोसा रखें और इस भरोसे को कभी टूटने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर किसी पर जान छिड़कते हैं तो आज साहस कर के बता दें क्योंकि यह रिश्ता स्वयं स्वर्ग में बनाया गया है। अगर बोल नहीं पा रहे तो पत्र लिखें या संचार के अन्य साधनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और आनंदित होने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। आज का समय आप दोनों के लिए रोमांटिक और गुलाबी है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): साथी के साथ विवाद होने की संभावना भी है जो बजट से जुड़ा होगा। अपने खर्चों को नियंत्रित करें और इसके लिए दोनों मिल कर प्रयास करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपकी सोच के कारण आप सहयोगियों, पड़ोसियों और अपने शिक्षकों के बीच तारीफ का पात्र बन रहे हैं इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ भी आपकी अच्छी ट्यूनिंग है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप घर में कुछ रहत के पल बिताने पर फ्रेश और प्रिय महसूस करेंगे। आपका रोमांटिक जीवन शांतिपूर्ण है और इसमें मौजूद अत्यधिक भावनात्मक लगाव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने आकर्षण के साथ साथ अपनी योग्यताओं का प्रयोग करके इस समय आप अपने क्रश को आसानी से प्रभावी कर पाएंगे। अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए भी यह चरण अच्छा नहीं है। हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हो, लेकिन एक दूसरे को थोड़ा समय देना आपके रोमांस के फूल को महका देगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें इससे आप आरामदायक महसूस करेंगे। अगर आप थोड़ी सावधानी नहीं बरतेंगे तो पूरा दिन फ़िज़ूल के कामों में व्यस्त रह सकते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें