लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए अभी घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी सेवा करें। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें। प्रेम का इंद्रधनुष आज आप पर मुस्कुरा रहा है और आप सांसारिक सुख का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप जीवनसाथी खोज रहे है तो आपकी खोज अब खत्म होती है। आपका रोमांस आपके रिश्ते को अर्श तक पहुंचा देगा। अपने खास मित्र/पति/पत्नी की ओर आकर्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता। सिंगल हैं तो इस समय का मज़ा खुल कर लें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर विवाह के इच्छुक हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें। परिवार और माता पिता के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। अपने माशूक से दिल खोल कर बात करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है, ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। अपने पार्टनर के साथ अधिक अन्तरंग महसूस करेंगे और यह सुखद रोमांटिक पल आपको रोमांचित कर देंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपका भाग्यशाली दिन है इसलिए अपने इस दिन से कुछ फुरसत के पल निकालें। अपने विचारों का समर्थन दुनिया भी करेगी खास कर वो लोग जो आपके लिए सब कुछ हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है। अपनी मधुर आवाज़ से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे।शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।