फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 05 Aug 2024 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
05 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): तन्हाई या अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप एक साथी की तलाश में हैं जो जल्द ही ख़त्म होगी। आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का आनंद अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंधों के लिए भी यह चरण अच्छा नहीं है। हो सकता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद हो, लेकिन एक दूसरे को थोड़ा समय दें। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है। अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी। अपने आप को शांत रखें और अपने साथी के साथ कुछ खास क्षण बिताएं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर सोलमेट की तलाश है तो प्रयास करते रहें क्योंकि कोई खास जल्द ही आपके जीवन में प्रवेश करेगा। दुश्मन से सतर्क रहें क्योंकि प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कुछ खास लोग आज आपकी जिंदगी को आनंद और मनोरंजन से भर देंगे। अपनी रचनात्मकता से अपने सोलमेट का ख्याल रखें क्योंकि वो आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अतीत को भूल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिए अच्छा होगा। याद रखें, प्यार बिना किसी शर्त के किया जाता है इसलिए इसमें किसी समझौते की उम्मीद न रखें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर जीवन में कोई परेशानी है तो अब उसका सामना पूरे दिल से करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार के दो बोल और एक मुस्कराहट ही काफी होती है बस जो भी करें दिल से करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें। अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर किसी पर जान छिड़कते हैं तो आज साहस कर के बता दें क्योंकि यह रिश्ता स्वयं स्वर्ग में बनाया गया है। अगर बोल नहीं पा रहे तो पत्र लिखें या संचार के अन्य साधनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें