फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 04 May 2024 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
04 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे , लेकिन सफर में गड़बड़ी या बीमारी की आशंका है इसलिए सावधान रहें। अपने आप को कुछ आराम देने के लिए आज का समय बेहतरीन हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी को पास लाने के लिए विचारों के साथ साथ व्यक्तित्व का लुभावना होना भी ज़रूरी है। आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा। पति / पत्नी या करीबी मित्रों से नजदीकियां महसूस करेंगे। रिश्ते के बारे में अपने पार्टनर से बात करें और आगे की योजनाएं बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों को दिल से निभाएं, शब्दों से नहीं। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर ध्यान देने का वक्त आ चुका है। अपने प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय ख़ुशी और उत्सव का है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है और आप इस रिश्ते को अच्छे से समझते है। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है। अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएं। उसके प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन मे और कुछ भी नहीं है। नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर  के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी। आपके बीच एक अटूट रिश्ता बनेगा। सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): इस समय अपने प्रियजन  को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपनी मधुर आवाज़ से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें