लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए नयी योजना बनाने का है। पति/पत्नी या लिव इन पार्टनर के साथ नोकझोंक की संभावना है लेकिन अपने स्टाइल और प्यारी बातों से आप सबकुछ ठीक कर देंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। समय समय पर अपने प्यार का इज़हार करते रहें
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्यार की बहार से भरा है जहाँ आप अपने साथी के साथ अंतरंग क्षणों का अनुभव कर सकते हैं। अगर सोलमेट की तलाश है तो प्रयास करते रहें क्योंकि कोई खास जल्द ही आपके जीवन में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप विवाहित है तो आपके साथी को आप पर गर्व होगा। आपकी लव लाइफ खूबसूरत और संगीतमय है। जीवन में खटास से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों को गंभीरता ने न लेकर हंसी में उड़ा दें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):कुछ खास लोग आज आपकी जिंदगी को आनंद और मनोरंजन से भर देंगे। अपनी रचनात्मकता से अपने सोलमेट का ख्याल रखें क्योंकि वो आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी इच्छा मस्ती और शॉपिंग करने की हो सकती है किंतु इससे आपका बजट भी हिल सकता है। वास्तव में आज आप समवन स्पेशल के साथ कुछ क्षण गुजारना चाहते है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर जीवन में कोई परेशानी है तो अब उसका सामना पूरे दिल से करें। रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार के दो बोल और एक मुस्कराहट ही काफी होती है बस जो भी करें दिल से करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इश्क़ में आत्मसम्मान होना अच्छी बात है किंतु इसे अहंकार न बनने दें। आपकी कलात्मकता आपके बेरंग जीवन में प्रणय के रंग भर देगी जिससे आप अपने साथी से दूर नहीं रह पाएंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर किसी पर जान छिड़कते हैं तो आज साहस कर के बता दें क्योंकि यह रिश्ता स्वयं स्वर्ग में बनाया गया है। अगर बोल नहीं पा रहे तो पत्र लिखें या संचार के अन्य साधनों का प्रयोग करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप अपने जीवन के कुछ अहम फैसले ले सकते है। यह समय कुछ मुश्किल है लेकिन फिर भी हिम्मत न हारें। जीवन का यह दौर भी गुजर जायेगा क्योंकि आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी सोच के कारण आप सहयोगियों, पड़ोसियों और अपने शिक्षकों के बीच तारीफ का पात्र बन रहे हैं इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ भी आपकी अच्छी ट्यूनिंग है।।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका खुशनुमा रवैया आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देता है। आप लोगों की तारीफ़ कर के और उनका ख्याल रख कर अपने प्यार का इजहार करते है।