फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 04 Dec 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
04 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका पार्टनरआपका सबसे अच्छा दोस्त है जिसके साथ बिताया समय आपके लिए यादगार और स्पेशल होता है। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे जिससे आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दोनों की समझदारी और सूझबूझ से आपके प्यार की गाडी बिना ब्रेक के दौड़ रही है। इसे ऐसे ही बनाये रखने के लिए कोई भी अवसर गवाएं बिना अपने जीवनसाथी को पैंपर करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अभी छोटे भाई-बहनों और चचेरे भाई से मिल कर आप आनंदित महसूस करेंगे। अनावश्यक कामों या गतिविधियों से बचें। कुछ जाने पहचाने चहरे आपको परेशान कर सकते हे लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके विचार सबसे अलग हैं लेकिन आपकी बातें लोगों को हर्ट कर सकती हैं। सोच समझ कर बात करना व अपने जीवनसाथी को समझना आपके जीवन में बाहर ले आएगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी प्रेम से उन्हें पूरी तरह से संतुष्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर लव लाइफ में समस्याएं आ रही हैं तो अपने सोचने व व्यवहार के तरीके को बदलें। अपने पार्टनर को वो सम्मान दें जिसका वो हकदार है। इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवन के इस चरण में लक आपके साथ है जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी और आपके दोस्त व बड़े भाई बहन आपकी पूरी सहायता करेंगे। प्रेम की ज्वाला को प्रज्वलित करने के लिए आपके प्रयास पर्याप्त हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। अपने आप को शांत रखें क्योंकि प्यार में नोकझोंक से प्यार और भी गहरा हो जाता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें