Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है, ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं। आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। आपका प्यार अगर रूठ गया है तो उसे मनाएं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी। अपने आप को शांत रखें और अपने जानू के साथ अंतरंगता के कुछ खास क्षण बिताएं। पूरी दुनिया को भुला कर केवल इन्ही पलों का आनंद लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): चॉकलेट, गुलाब या कोई उपहार ज़रूर ले कर जाएं क्योंकि कभी कभी यह छोटी चीज़ें बड़ी बड़ी खुशियां प्रदान कर देती है। इस समय अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है। अपनी मधुर आवाज़ से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):दूरियों को मिटा कर नए अध्याय की शुरुआत करें। याद रखें आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले कर आएंगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):इस समय आप अपनी सूरत, व्यक्तित्व या रूप में बदलाव करना चाहते हैं और नयी केश सज्जा के बारे में सोच रहे हैं। इससे आप किसी विशेष को लुभाना चाहते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय ख़ुशी और उत्सव का है। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता होगी। अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा।