Aaj Ka Love Rashifal: व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध का विशेष महत्व होता है। चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन ख़ुशी और संतुष्टि से भरा हुआ है जिसमे आप केवल किसी खास के साथ कुछ स्पेशल वक्त गुजारना चाहते हैं। रिश्ते या व्यवसाय में नयी शुरुआत आपको एक अलग पहचान दिला सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने रोमांटिक मिजाज को ऐसे ही बनाये रखकर जीवनभर की सुनहरी यादों को बटोरें। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता होगी। अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई खास दोस्त या सहकर्मी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा हैं और हो सकता हैं कि आने वाले समय में यह संबंध और भी मजबूत हो। नेटवर्किंग इस रिश्तों के लिए जादू का काम करेगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):जीवन के असहनीय और अनियंत्रित होने के कारण आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। अतीत को भूल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिए अच्छा होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इस समय आपका झुकाव धर्म की तरफ अधिक होगा। पार्टनर और उनके भाई/बहन के साथ लम्बी यात्रा की भी संभावना है। अपनी चाहत को और भी दिलचस्प बनाने के लिए अपने दिलबर के साथ शॉपिंग पर जाएँ या फिल्म देखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें। आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं। अपनी साथी की ज़रूरतों को जानें ओर उसके बाद उन्हें पूरा करें। एक सफल रिश्ते का यह आसान उपाय है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव के हिसाब से आज आपके सब सपने पूरे होंगे। लम्बी चैट, हाथों में हाथ लेकर घूमना या एक ड्राइव आपको किसी कल्पनालोक में ले जाएगी। लोगों की बातों को सुनना और उनकी मदद करना जैसे गुण आपके लिए निजी और कार्यस्थल दोनों में फायदेमंद हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सपने देखने और उन्हें पूरा करने का उत्साह भी आपमें भरपूर है। आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।