Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रियजनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी की तारीफ करें, उसे पैंपर करें ताकि उसे अच्छा लगे और आपका भी दिन बन जाये।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन ख़ुशी और संतुष्टि से भरा हुआ है जिसमे आप केवल किसी खास के साथ कुछ स्पेशल वक्त गुजारना चाहते हैं। रिश्ते या व्यवसाय में नयी शुरुआत आपको एक अलग पहचान दिला सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने रोमांटिक मिजाज को ऐसे ही बनाये रखकर जीवनभर की सुनहरी यादों को बटोरें। आज का आपका दिन इत्र की तरह महकने वाला हैं क्योंकि आज आप अपने पार्टनर के साथ एक कभी न भूलने वाली शाम गुजारेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप कुछ खास महसूस करेंगे और आपकी अपने प्यार का इजहार करने की भी इच्छा होगी। तो अधिक सोचना क्या? आगे बढ़ें और अपने दिल की हर हसरत को पूरा कर लें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें ।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई खास दोस्त या सहकर्मी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा हैं और हो सकता हैं कि आने वाले समय में यह संबंध और भी मजबूत हो। नेटवर्किंग इस रिश्तों के लिए जादू का काम करेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं, परेशानियां और कार्यभार कम हो सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने दिलवर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पैसे और प्यार में से आप आज पैसे को अधिक महत्व दे सकते है। हो सकता है कि आप कुछ मामलों को लेकर परेशान हों किंतु इनमे खास रिश्तों को शामिल न करें। दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय आज साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा। परिवार में किसी के रोग से आपका रोजाना का जीवन प्रभावित होगा।