फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 03 Feb 2023 12:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो जातक अपने साथी के साथ प्रेम संबंध में है उनके लिए दिन आज भाग्यशाली है। वहीं जो लोग किसी के प्रेम हैं अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगे और प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पति -पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है।  आज कार्यलय या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपका नये मित्र या जीवनसाथी की तलाश है वह साथी आपको अपने कार्यस्थल में मिलेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग किसी से प्रेम करते है आज उनका साथी मिल सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। ऑफिस के सहयोगी के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिनभर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपको सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए। बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको प्रेम संबंधों में खुशी के पल मिलेंगे। आप अतिरिक्त खुशी में मगन होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। इन दिनों आप दोनों ही रोमांटिक मूड मे हैं। आज के दिन अपने साथी को कोई उपहार भेंट करें। इससे दोनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज अपने प्रेम संबंध के विकास पर ध्यान दें। आपका ध्यान कई दिशाओं में बंटा हुआ है, किन्तु इस समय सभी प्रयास अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने में लगाने चाहिएं। भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें