Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप रिश्ते को लेकर परेशान रह सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या यह केवल शारीरिक आकर्षण की बुनियाद पर ही खड़ा है। हर दिन को खास बनाने के लिए अपने प्रियतम से आपकी मीठी मीठी बातें ही काफी हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन का ज्यादा समय आपका भागदौड़ में बीतेगा। ऐसे में आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण से साथी आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने दिल के मामले में जल्दबाजी नहीं करनी है।दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम के मामले के लिहाज से आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला होगा। साथी संग अच्छे से समय बीतेगा।प्रेम की भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस में आप आज बहुत आगे रहने वाले हैं। साथी की हर एक चीज का आप विशेष ख्याल रहेंगे।जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्यार भरे पल का आनंद उठाने में कामयाब रहेंगे। साथी संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खास कर जब बात रोमांस की हो।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिस कारण से आप रोमांस में डूबे रहेंगे। साथी की हर एक बात का खास ख्याल रहेंगे।
आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं। आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें। आज आप संतुष्ट होकर दूसरों के सुझावों पर ध्यान दे रहे हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रोमांस की बातें करना और साथी के हाथों में हाथ डाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांस के लिए आज आपको भरपूर मौके मिलेंगे।अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएं। उसके प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन में और कुछ भी नहीं है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज हर चीज आपको प्रभावित करेगी। परिवार और साथी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएं। मेहनत का फल मिलेगा किंतु किसी विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। यह समय अपने साथी का विशेष ध्यान देने का है।