Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने ने सक्षम है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): भाई बहन या चचेरे भाई के साथ यह दिन मस्ती भरा बीतेगा। अपने शौक़ को पूरा करने के लिए समय निकालें और मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें। प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):भाई बहन से संबधित परेशानियां आपको चिंतित करेंगी। हो सकता है कि आपका बनाया कोई प्रोग्राम रद्द हो जाये या यात्रा में विलंब हो जाये जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी खास से बातचीत से आपके दिल में लडडू फूटेंगे और कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है। अब आप अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठायें। आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने बाबू से सब कुछ शेयर करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव कर के आप उसका दिल जीत सकते हैं जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं किन्तु आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं ।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपका आर्थिक से लेकर रोमांटिक जीवन सब कुछ बेहतरीन है। अगर सच में प्यार पर भरोसा है तो वो आपको अवश्य ही मिलेगा जिसे आप चाहते हैं। रोमांस में आपको केवल पहल करने की ही ज़रूरत है, उसके बाद प्रेमी की मनचाही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने साथी से विचारों को शेयर करेंगे और भविष्य की योजना बनाना भी आपको ख़ुशी देगा। आपको नकारात्मक चीज़ों को नजरअंदाज कर के अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है।