फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 October : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
02 October Ka Love Rashfal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। अपनी अभिरुचि को खुलकर बताएं, पूरी संभावना है कि अनुकूल उत्तर मिलेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो आपका ख्याल रखने वाला, समझदार और संवेदनशील है। इसके साथ आपका रोमांटिक रिश्ता बनने के संकेत हैं। मौका हाथ से ना जाने दें। अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। रिश्ता रास्ते पर आ जाएगा। उसे सहारा दें। यह आप दोनों को खुश रखेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है। इसका मतलब है कि आप आज इंटरनेट पर व्यस्त रहेंगे। आप उससे किसी दोस्त के माध्यम से मिल सकते हैं या वह आपके इलाके में घूमने आ सकते हैं। कुछ भी हो, आज आपके लिए खुशी का दिन है। आनंद करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपकी शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चनें आ सकती हैं। आप धीरज रखें और अगर इस रिश्ते को लेकर आप आश्वस्त हैं तो अपने परिवार वालों व दोस्तों को समझाने के लिए कुछ समय प्रतीक्षा करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। पार्टनर का निर्धारण होने में टाइम लग सकता है, पर आज दो अकेलों के बीच मुलाकात व परिचय बढ़ने की पूरी संभावना है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। अपने साथी के लिए इस संबंध में रोमांच भरें व बोरियत से बचें यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आज अपना संयम बनाए रखें व अपने जीवन में महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें