Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आपका जीवन खुशहाल है और इसे ऐसा ही बनाये रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। घर के बच्चों के लिए संकट का समय हो सकता है। अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे। अपने बाबू को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है। घर पर कोई रोमांटिक फिल्म देखना या उसके पसंदीदा गाने सुनना भी आज आपका दिन बना सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप इस समय उत्साह और साहस से भरे हुए हैं। ऐसे में व्यस्त जीवन से छुट्टी ले कर अपने शोना के साथ समय बिताएं। साथ में किसी यात्रा पर जा कर फोटोग्राफी करना भी एक अच्छा विचार है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक डिनर की संभावना है। जब चाहत का जादू सिर चढ़ कर बोलता है तो पूरा संसार रंगीन और खूबसूरत लगता है, ऐसा ही कुछ आपके साथ भी हो रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पिता पर आया संकट आपकी यात्रा की योजना को रद्द करने का कारण बन सकता है। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):जीवन आज आपके लिए मिश्रित परिणाम ले कर आया है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़ कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मिज़ाज़ को नम्र बनाये रखें। ससुराल वालों से तकरार की संभावना है इसलिए ध्यान रखें। आज आप दिमाग की जगह भावनाओं में बह कर कुछ निर्णय ले सकते है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने परिवार और पार्टनर के प्रति नम्र रहें और प्यार की बहार का आनंद लें। बुरी आदतों से दूर रहें। आपको कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है या आप भी अपने बाबू के लिए कुछ खास कर सकते है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):मुहब्बत में मिली धोखाधड़ी या ठगी आपकी जिंदगी में मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है लेकिन इनसे न डरें। आपका आपके साथी के प्रति भरोसा इतना अटूट होना चाहिए जो किसी भी अफवाह से न टूट पाए।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज नए लोगों से मिले और उनसे बातचीत करें, इससे न केवल आप आनंदित महसूस करेंगे बल्कि इसके साथ ही आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। अपने रिश्ते में उत्साह को कभी भी कम न होने दे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नयी शुरुआत के लिए आज का समय बेहतरीन है। आपके प्यार और रिलेशनशिप में फ्रेशनेस है जो आपको अपनी चाहत के और भी करीब ले आएगी और आपका प्यार अटूट बनेगा।