फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 02 June 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 02 Jun 2023 12:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका रोमांस आपके रिश्ते को अर्श तक पहुंचा देगा। अपने खास की ओर आकर्षित महसूस करेंगे। अगर आप जीवनसाथी खोज रहे है तो आपकी खोज अब खत्म होती है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता। सिंगल हैं तो इस समय का मज़ा खुल कर लें।  अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। अपने माशूक से दिल खोल कर बात करें। अगर विवाह के इच्छुक हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अपने साथी का साथ बहुत ही अच्छा लगेगा। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं इस राशि के जातकों को कुछ घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है। ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक करीबी को महसूस करेंगे और यह सुखद रोमांटिक पल आपको रोमांचित कर देंगे। आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको अपने साथी के साथ रहने का मन करेंगे लेकिन कार्यों में व्यस्तता के कारण ऐसा संभव नहीं होगा। अपने विचारों का समर्थन दुनिया भी करेगी खासकर वो लोग जो आपके लिए सब कुछ हैं। आज आपका दिन भाग्यशाली वाला रहेगा। इसलिए अपने इस दिन से कुछ फुरसत के पल निकालें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने आत्माविश्वास और व्यक्तित्व के बल पर किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं।  इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे। शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope):  अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है। उदासी और अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए अभी घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी सेवा करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  प्रेम का इंद्रधनुष आज आप पर मुस्कुरा रहा है और आप सांसारिक सुख का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं। अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें