लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन को रोमांचक और उत्साहित बनाने के लिए अपने स्वीटू के साथ छुट्टियों पर जाएँ और अपने प्रेम का प्रदर्शन करें। मोहब्बत को जीवंत बनाये रखने के लिए आपके प्रयास ज़रूरी हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):विवादों और मुकदमेबाजी जैसी बाधाओं को अपने साथी के साथ मिलकर आप चुटकी बजाते ही दूर कर लेंगे । आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपके लिए डिवाइन लव की तरह है जिसमे आपको पूरा आनंद आ रहा है। नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जिसके साथ बिताया समय आपके लिए यादगार और स्पेशल होता है। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दोनों की समझदारी और सूझबूझ से आपके प्यार की गाडी बिना ब्रेक के दौड़ रही है। इसे ऐसे ही बनाये रखने के लिए कोई भी अवसर गवाएं बिना अपने जीवनसाथी को पैंपर करते रहें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके विचार सबसे अलग हैं लेकिन आपकी बातें लोगों को हर्ट कर सकती हैं। सोच समझ कर बात करना व अपने जीवनसाथी को समझना आपके जीवन में बाहर ले आएगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):अगर लव लाइफ में समस्याएं आ रही हैं तो अपने सोचने व व्यवहार के तरीके को बदलें। अपने पार्टनर को वो सम्मान दें जिसका वो हकदार है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने पार्टनर की भी इसमें सलाह लें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।