Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आपके पास सही क्षमता है और सही समय पर सही सलाह आपको सही राह दिखा सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिलबर के दूर होने पर आप निराश हो सकते हैं लेकिन संचार के साधन आपको पास ले आएंगे। इस समय आपको अपने शौक जैसे नृत्य,संगीत या फोटोग्राफी को पूरा करने का अवसर मिलेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। आज आर्थिक रूप से भी आपको फायदा होगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका सोलमेट आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करता है इसीलिए आपके जीवन में खुशियां और संतोष है। अपने साथी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन बहुत ही खास है। अपने उत्साह और इच्छाओं को जीवित रखें और अपने दोस्तों को पार्टी दें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका यह रिश्ता धीरे-धीरे किंतु अच्छे से विकसित होगा। कुछ समय आराम के लिए भी निकालें क्योंकि अगले हफ्ते व्यस्त रहने की संभावना है। आप और आपका पार्टनर दोनों अपने नए नए रिश्ते को लेकर उत्साही और बैचैन हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ससुराल वालों की परेशानियां आपको प्रभावित करेंगी। आज आपके मूड में बदलाव के कारण आप भावुक महसूस करेंगे। कार्य या निजी जीवन में हुए रैंक में परिवर्तन से एक नई शुरुआत होगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार-रोमांस भी आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। आप अपनी सब समस्याओं को भूलकर आनंद महसूस करेंगे। शांत रहें और अपना ध्यान अन्य कार्यों की ओर केंद्रित करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जो लोग अकेले हैं उन्हेअकेलेपन का समय समाप्त होने वाला है क्योंकि आपके सितारे बता रहे हैं कि जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश होगा। इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अधिकतर समय आप अपने घरेलू मामलों को सुलझाने में गुजारेंगे। इस समय आप प्यार और रोमांस को लेकर बेहद उत्साही और उतावले हैं बस शब्दों पर नियंत्रण रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में बीतेगा। दिल किसी खास के लिए धड़कता है तो प्यार के इजहार में देरी न करें।