फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 01 Sep 2024 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़। वैसे इन महंगी चीज़ों की जगह आपके चेहरे की एक मुस्कान भी उनके लिए अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अब वक्त आ गया है पार्टी करने का, आज सारा समय उल्लास और आनंद से भरा है। आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी सूरत में बदलाव कर के आप अपने प्यार की रोशनी को और भी शाइनी बना सकते हैं। चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मिज़ाज़ को नम्र बनाये रखें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): ससुराल वालों से तकरार की संभावना है इसलिए ध्यान रखें। अगर आप अपने परटनेर  को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम  में मिली धोखाधड़ी या ठगी आपकी जिंदगी में मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है लेकिन इनसे न डरें। आपका आपके साथी के प्रति भरोसा इतना अटूट होना चाहिए जो किसी भी अफवाह से न टूट पाए। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई शुभ चिंतक अचानक आई घरेलू मुसीबतों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकता हैं। किसी समूह, क्लब या सोसाइटी में शामिल हो कर आप किसी खास से मिल सकते हैं और साथ ही कुछ यादगार पल भी पा सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमांटिक और क्या हो सकता है।  बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव लाइफ के संकटों के कारण आप समाजिक सर्किल से कट ऑफ करेंगे। दोस्त के साथ घूमने फिरने या फिल्म देखने का आमंत्रण मिल सकता है। प्रेम में अधिकता और भावुकता अभी आपको परेशानी में डाल सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपनी भावनाओं को विनम्रतापूर्वक तरीके से व्यक्त करें इससे आपको अपने बीच के मतभेदों को दूर करने में मदद मिलेगी। गलत इंसान पर भरोसा करने के बाद ही सही इंसान पहचानने की समझ आती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज मुहब्बत का रास्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आने वाले दिन बेहतरीन हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है जिसे सुलझाने के लिए किसी सलाहकार की राय ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें