फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 01 Oct 2024 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने शोना पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस प्यार से मिले इंद्रधनुषी रंग आपका जीवन संवार देंगे। अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का आनंदअपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार के संबंधों में रूप रंग की खास अहमियत होती है इसलिए अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। एक नए हेयरस्टाइल से आप अपने प्रियतम का नजरिया बदल सकते हैं। पहल करते हुए अपनी रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है। अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अभी जहाँ आपके कुछ अच्छे दोस्त बनेंगे वहीँ पिता या शिक्षकों को होने वाले घाटे से भी चिंतित रहेंगे। ऐसे में आपका पार्टनर हर स्थिति में आपके साथ है और पूरी मदद करेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवन का दूसरा नाम परिवर्तन है इसलिए नया वातावरण आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकता है। आप दोनों के प्यार का इंद्रधनुष आज गुलाबी दिन ले कर आया है इसका पूरी तरह से आनंद लें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आत्म विश्लेषण और अपने विचारों व्यवस्थित करने के लिए आज का समय उपयुक्त है। अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें