फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 01 Nov 2024 08:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
01 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने आसपास के लोगों को ध्यान से सुनें और शांत रहें। आप अपने प्रेम के लिए निजी कामों को स्थगित कर देंगे। अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्यार भरे इन दिन रात को ऐसे ही ना जाने दें बल्कि इस समय का सदुपयोग करें। प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते है इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज हर चीज़ आपको आकर्षित और प्रभावित कर रही है। इस सुनहरे चरण को अपने साथी और परिवार के साथ मनाएं। यात्रा की योजना के रद्द होने से आप दोनों परेशान हो सकते हैं ऐसे में अपने मूड को ठीक करने के लिए आप साथ में भोजन बना या मूवी देख सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप सोचेंगे कि आप अपने जानू से क्या चाहते है लेकिन इसका भी विश्लेषण करें कि आपके पास उन्हें देने के लिए क्या है? आपके व्यक्तित्व से कोई आपकी तरफ आकर्षित तो हो जायेगा किंतु आपकी भावनाएं उन्हें आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने रोमांटिक संबंध में कुछ बदलावों को महसूस करेंगे। आपका साथी आपसे अनुराग की चाहत रखता है इसलिए आप उसके साथ कॉफी पीने जाएं या रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने विचारों को व्यवस्थित करने के लिए आज का समय बढ़िया है। शांत रहें और अपने दिल पर विश्वास करें। अपनी उसी घिसीपिटी रूटीन को छोड़ कर कुछ अलग करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने जोड़ीदार की बातें ध्यान से सुने और उन्हें समझें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इस समय लक पूरी तरह से आपके साथ हैं जहाँ आपको काम में सफलता मिलेगी वहीं रिश्तेदार भी आपके सहयोग के लिए तैयार हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  बॉस या अधिकारी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आपका भाग्य पलटने वाला है। किसी की तरफ आकर्षण महसूस कर रहे हैं तो इजहार करने में देरी न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका आज का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने पार्टनर से दूर रखेगा, लेकिन एक कार्ड या "आई लव यू" का छोटा सा मैसेज भेज के आप अपने प्यार को व्यक्त कर सकते है। अपने दोस्तों की संख्या को बढ़ाएं और नए लोगों से बातचीत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें