फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 November Ka Love Rashifal: करवा चौथ पर इन राशियों के जीवन में आएगी मधुरता, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 31 Oct 2023 05:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
1 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए यह करवा चौथ बेहद शुभ फल लेकर आएगा। इनके दांपत्य जीवन और प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी और प्रेम संबंध और मजबूत होगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):करवा चौथ पर चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। इनके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। साथ जीवन में आ रही कई तरह की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। पार्टनर के साथ इनका अच्छा समय बीतेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें। अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): करवा चौथ पर कर्क दांपत्य जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और जीवन में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता के साथ-साथ प्रेम बढ़ेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके कुछ सभ्य मित्र आज आपकी हर संभव मदद करेंगे और हो सकता है कि भविष्य में उन्हें आपकी सहायक की ज़रूरत पड़े, इसलिए तैयार रहें। आपके दोस्त आपकी शक्ति, प्रतिभा और दक्षता को भी बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): करवा चौथ कन्या राशि के जातकों के दांपत्य और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं। करवा चौथ पर दांपत्य और प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर अच्छे वक्त की शुरुआत की संभावना और धन लाभ के योग बनेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):परिवार मे तकरार आपके हौसलों को कम कर सकती हैं लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। मतभेदों को अलग रखकर अपने प्यार का साथ दें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस में आयी समस्याओं के कारण आज आप अकेले रहना चाहते हैं। सब्र रखें, यह चरण अस्थायी है और जल्द ही आपके प्यार का गुलशन भी महकेगा। अपने आउटलुक और व्यक्तित्व को बदलें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप निराश हो सकते है क्योंकि आपके जीवन साथी द्वारा किये गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। लेकिन शांत रहें और अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज न करें। अपने प्यार के साथ समय बिताएं और हो सके तो उसके लिए कुछ खास करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):मकर राशि के जातकों के  मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी नए शुभ समाचार की प्राप्त हो सकती है। कार्यों में आ रही अड़चनें और परेशानिया दूर होंगी। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन खास है, चिंता छोड़कर आपके पास जो भी है उसका मज़ा लें। आज आप घरेलू कामों की तरफ ध्यान देंगे खास कर उसकी ओर जो आपके दिल के करीब है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। दुश्मन भी आज आपसे दूर रहेंगे ,विवादों से बचें और अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें