फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 01 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 01 May 2023 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 May Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): सितारे रोमांस में परेशानी का संकेत दे रहे हैं। बच्चों को लेकर भी संकट में पड़ सकते हैं। याद रखें महान प्रेमी पैदा नहीं होते बल्कि सीख कर ही इस कला में निपुण बना जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता है और आपकी लालसा भी अपने परिवार के साथ समय बिताने की है। इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है पार्टनर और उनके भाई/बहन के साथ लम्बी यात्रा की भी संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी चाहत को और भी दिलचस्प बनाने के लिए अपने दिलबर के साथ शॉपिंग पर जाएँ या फिल्म देखें। यह सब बिन बोले ही आपकी भावनाओं को व्यक्त कर देगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जैसे जैसे आप प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे है वैसे वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आप अपने जीवन से भी संतुष्ट और प्रसन्न हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  लव के हिसाब से आज आपके सब सपने पूरे होंगे। लम्बी चैट, हाथों में हाथ लेकर घूमना या एक ड्राइव आपको किसी कल्पनालोक में ले जाएगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्यार के इन पलों में आपको ऐसे महसूस होगा जैसे आपके कानों में कोई सितार बजा रहा है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अभी आपका लिव इन पार्टनर आप पर खास मेहरबान है और हो सकता है कि जल्द ही आप विवाह के बंधनों में बंध जाएँ। ऐसे में आपका उसके लिए कुछ खास करना तो बनता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें। इन खुशियों को अच्छे से समेट लें किंतु आवेश में आ कर कोई भी निर्णय लेने से बचें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आज का दिन बेहद स्पेशल है जहाँ आप एक डिवाइन लव की तलाश में हैं। रोमांस का पूरा मज़ा लेने के लिए आपको अपनी कल्पना और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें