फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 01 Jul 2024 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम में मिली धोखाधड़ी या ठगी आपकी जिंदगी में मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है लेकिन इनसे न डरें। आपका आपके साथी के प्रति भरोसा इतना अटूट होना चाहिए । 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):इश्क़ में आत्मसम्मान होना अच्छी बात है किंतु इसे अहंकार न बनने दें। आपकी कलात्मकता आपके बेरंग जीवन में प्रणय के रंग भर देगी जिससे आप अपने साथी से दूर नहीं रह पाएंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज सपनों की रानी/राजा मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। याद रखें कि वादा तभी करें अगर निभा सकते हों।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  जीवन का यह दौर भी गुजर जायेगा क्योंकि आपका हमेशा साथ देने वाला पार्टनर आपके पास है। आप दोनों अपने जीवन को संवारने में पूरी तरह से सक्षम हैं। नए सम्बन्ध बनने का भी योग है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव लाइफ के संकटों के कारण आप समाजिक सर्किल से कट ऑफ करेंगे। दोस्त के साथ घूमने फिरने या फिल्म देखने का आमंत्रण मिल सकता है। प्रेम में अधिकता और भावुकता अभी आपको परेशानी में डाल सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका खुशनुमा रवैया आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देता है। आप लोगों की तारीफ़ कर के और उनका ख्याल रख कर अपने प्यार का इजहार करते है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका प्रेम आपकी लवलाइफ में अंतरंगता बढ़ाएगा जिससे आपका प्रेममय जीवन रोमांटिक और आकर्षक बनेगा। आज मुहब्बत का रास्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आने वाले दिन बेहतरीन हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है जिसे सुलझाने के लिए किसी सलाहकार की राय ले सकते हैं। घर के किसी संकट/ हानि या दुर्घटना से बचने के लिए सावधान रहें। अपनी दोस्ती को मजबूत बनाने के लिए अब आप अधिक मेहनत करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके सितारे बता रहे हैं कि आप किसी गुप्त रिश्ते में हैं जिसके बारे में आपने किसी को नहीं बताया है। आज समय में इस सम्बन्ध को दुनिया के सामने लाने और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने का। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पति पत्नी का रिश्ता एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्मों का होता है और आप इस मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें