फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 01 Feb 2023 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
1 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर अपनी चाहत के प्रदर्शन की कोई प्रतियोगिता होती तो आपको प्रथम इनाम मिलता। आपका पार्टनर सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पार्टनर से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ ख़ास करेंगे। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी भूलें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अचानक टूटा संबंध आपको आहत कर सकता है। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है बशर्ते आप पैसे के मामलों को प्राथमिकता न दें। अपने या किसी अन्य के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा विचार करें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्यार का इज़हार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर कदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे ।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज उस खास से मिलें जिनकी वजह से आपके जीवन में बहार है। आप ऐसे लोगों से साथ रहना चाहते हैं जिनके साथ आप कम्फ़र्टेबल रहते हैं। आज आप बेहद प्रसन्न हैं बस आज कोई खास निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। यह दृष्टिकोण आपके और आपके साथी को एक दूसरे के और भी करीब लाएगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर है। यह रिश्ता दिल से बना है इसमें गलतफहमी को न आने दें। गलतफहमी का कीड़ा आपकी चाहत को तबाह कर सकता है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अब समय है गंभीर हो कर आपके रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उस पर अमल करने का। अपने व्यस्त रोजाना जीवन से छुट्टी लेकर आराम करें। यह समय आप अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है। अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): ससुराल वालों की तरफ से कोई खबर मिलेगी। अपने अहंकार को दूर रख कर परेशानियों का सामना करना सच्चे साथी की निशानी है। आज आपको अपने कामों और शब्दों को लेकर बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आप कुछ चीज़ों को अनियंत्रित महसूस करेंगे। रोमांटिक लहरों का भी आपके जीवन में आगमन होगा। आप सही स्थान पर और सही इंसान के साथ हैं इसलिए बस चिंता छोड़कर इस समय को एन्जॉय करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपनी रोमांटिक जीवन मे कुछ बदलाव के बारे मे भी सोचेंगे। विवाह योग्य हैं तो तैयार हो जाये जल्द ही शहनाई बजने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें