फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 01 Dec 2024 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
01 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी पर्सनालिटी और डिप्लोमेट स्वभाव आपके पॉजिटिव पॉइंट्स हैं जिनके कारण आप अधिक मित्र बनाएंगे। अपनी कल्पना का प्रयोग करके अपनी सभी योजनाओं को पूरा करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): हो सकता है कि आज प्रेम के लिए आपको कम समय मिले लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। आपकी जिंदगी आज एक नया मोड़ लेगी। आप अपनी योजनाओं को दूसरे को बताएं और इससे आप मूल्यवान सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मन की शांति अभी आपकी प्राथमिकता है। माँ या माँ की तरफ किसी स्त्री का साथ आपके लिए मजबूत स्तंभ की तरह है। अभी आपका जीवन खुशहाल है और इसे ऐसा ही बनाये रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): घर के बच्चों के लिए संकट का समय हो सकता है। खास लोगों के साथ रहना और कार्यस्थल में विजय पाना आपका सपना है। चिंता न करें, आप ईमानदार और दृढ़ हैं। आज आप जो भी सोचेंगे वो पूरा होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यही नहीं आपके खास लोग भी आपका साथ देंगे और आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। अपने जीवन का यह दौर आपको कुछ टचिंग अनुभव प्रदान करने वाला है इसलिए तैयार रहें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप इस समय उत्साह और साहस से भरे हुए हैं। ऐसे में व्यस्त जीवन से छुट्टी ले कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। साथ में किसी यात्रा पर जा कर फोटोग्राफी करना भी एक अच्छा विचार है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। इन पलों का सौंदर्य आपको दूसरों की सेवा करने या खुद को पहचानने के लिए प्रेरित करेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका मददगार है और वो आपकी हर संभव सहायता करेगा। जैसे भी हो उसे हर तरह से खास महसूस कराएं। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपनी सूरत में बदलाव कर के आप अपने प्यार की रोशनी को और भी शाइनी बना सकते हैं। एक नया केश परिवर्तन भी अच्छा विकल्प है। चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मिज़ाज़ को नम्र बनाए रखें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। खुश हो जाएँ, क्योंकि कुछ बहुत ही रोचक और हॉट आपका इंतज़ार कर रहा हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मोहब्बत में मिली धोखाधड़ी या ठगी आपकी जिंदगी में मुश्किलें उत्पन्न कर सकती है लेकिन इनसे न डरें। आपका आपके साथी के प्रति भरोसा इतना अटूट होना चाहिए जो किसी भी अफवाह से न टूट पाए।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें