scorpio
- फोटो : scorpio
वृश्चिक- इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। सामूहिक आयोजन में कोई आपको मज़ाक का विषय बना सकता है। लेकिन होशियारी का इस्तेमाल करें और तल्ख़ प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।