फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त को बनेगा साल का सबसे बड़ा राजयोग, 5 राशियों के लिए अच्छे दिनों की होगी शुरुआत

Tue, 07 Aug 2018 06:19 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुंडली में ग्रहों के हेर-फेर से जातक के जीवन पर विशेष असर पड़ता है। अगर किसी की कुंडली में राजयोग का निर्माण होता है सफलता उसके कदम चूमने लगती हैं। इस साल 9 अगस्त को सबसे बड़ा योग बन रहा है। इस योग का नाम है राजयोग। 9 अगस्त को राजयोग शुरू होगा। यह राजयोग हर तरह की इच्छा पूरी करेगा। 5 राशियों के लिए यह योग बेहद शुभ रहने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि
मेष पहली भाग्यशाली राशि होगी जिसके लिए यह राजयोग बहुत शुभ रहेगा। 9 अगस्त के बाद मेष राशि के जातकों के लिए सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलना शुरू हो जाएगा। तरक्की के दरवाजे खुलेंगे। खासतौर पर नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए यह योग बहुत शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि
9 अगस्त के बाद शुभ समाचार मिलने शुरू हो जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यह राजयोग आपकी निजी जिंदगी में रिश्ते को और मजबूत करेगा। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलना शुरू हो जाएगा। आपकी लाइफ स्टाइल पहले से ज्यादा सुखद रहने वाली होगी।

4 of 6
सिंह राशि
आपके लिए भाग्य के दरवाजे खुलने आरम्भ हो जाएंगे। पुरानी परेशानियों का अंत होगा। योजनाओं में सफलता मिलनी शुरू हो जाएंगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा वर्ग को प्रमोशन मिलेगा। सौभाग्य का साथ आपको मिलना शुरू हो जाएगा। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी।  
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि
साल का सबसे बड़ा तोहफा आपको मिलेगा। अचानक से इनकम में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो जाएगी। इस योग के बाद आपके पास पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी। आपके द्वारा किए गए काम से चारों तरफ आपकी प्रशंसा और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि
जो काम काफी समय से पूरे नहीं हो रहे थे इस योग के बाद सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। कानूनी फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे है जहां से काफी फायदे वाले प्रोजेक्ट मिलने की संभावाना है। पैसे बनाने के लिए आपको कई मौके मिलेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें