फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 7 दिसंबर शुक्रवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी

Thu, 06 Dec 2018 05:06 PM IST
आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
rashi
मेष
आज आप अपने मनोबल को ऊॅंचा बनाए रखें तथा कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसके कारण मानसिक शांति भंग हो।यदि आपकी माता आपके साथ हैं तो उनके स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें और यदि आपके अपनी माता के साथ सम्बन्धों में किसी भी प्रकार से तनाव है तो तनाव को समाप्त करने की कोशिश करें। माता के साथ उपस्थित तनाव को अगर आप समाप्त करने में कामयाव होते हैं तो आपके पारिवारिक सुख शांति में वृद्धि होगी और आपको निजी सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
rashi
वृषभ
आज का दिन यात्रा के लिए शुभ है। आज आप नई साझेदारी और सौदे पर फिर से विचार कर सकते हैं। यह स्थिति फलदायक हो सकती है। स्वर्ण वर्ण आपके लिए शुभ रहेगा। भगवान कृष्ण की पूजा करे। यह विचार करें कि आप जिस राह जा रहें हैं क्या वह आपके लिए उचित है।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
rashi
मिथुन
आज चोरी की संभावना है घर और सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। आत्मविश्वास बनाए रखें और डर को हावी नहीं होने दें। नकारात्मक भाव आज कुछ पल के लिए आपके मन पर हावी रहेगा। और आप सांसारिक आकर्षण से मुक्ति का प्रयास करेंगे। मन की शान्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। रोग की अनुभूति होने पर चिकित्सक से सम्पर्क करें। कुछ पल सुस्ती रहेगी लेकिन कुल मिलाकर आज आपका दिन खुशियां भरा रहेगा। सोने के रंग से आज दूरी बनाए रखना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
rashi
कर्क
आज स्वादिष्ट भोजन मिलने की संभावना है। अपने परिवार और बच्चों के साथ खुशियों भरा पल बताने का मौका मिलेगा। अगर आज आपके अनुकूल फल की प्राप्ति नहीं हो रही है तो अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग कीजिए अन्यथा निकट भविष्य में भी अनुकूल फल मिलने की संभावना कम नज़र आ रही। जंक फूड से दूरी रखें।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
rashi
सिंह
आज कलह से दूर रहिए। अगर आप को मानसिक कष्ट है तो आज आराम करना होगा। चंद्र की स्थिति दुर्बल है इसलिए फल सामान्य रहेगा। राजनीति से दूर रहें। माता को प्रसन्न रखें और उनका आशीष लें। अपरिचित स्थानों की यात्रा न करें। स्वर्ण वर्ण आज आपके लिए भाग्यशाली नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। स्वस्थ भोजन कीजिए। मानसिक उपद्रव और उदासीनता से आप अस्थिर रहेंगे। विध्न-बाधाओं से घबराएं नहीं। मन को एकाग्र और केन्द्रित रखने की कोशिश कीजिए।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
rashi
कन्या
आज ऋण लेने-देने और यात्रा के दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक है। आज आपकी राशि में चंद्र की स्थिति कमज़ोर है इसलिए अनुकूलता की सम्भावना कम है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज गोल्डन कलर आपके लिए शुभ रहेगा।  भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें रूके हुए काम और योजनाएं पूरी होंगी।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
rashi
तुला
आज संगीत और कविता में रुचि पैदा करने के लिए यह अच्छा मौका है। कर्ज संम्बन्धी मामलों में लेन-देन न करें। क्रय और विक्रय सम्बन्धी मामलों में सौदा करने से पहले अच्छी तरह जॉंच कर लें कि इसमें आपका कोई नुकसान तो नहीं है, अगर नुकसान लगे तो आज सौदा न करें। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है मगर आपके लिए अच्छा होगा की आप नयी परियोजना की  शुरुआत न करें।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज सकारात्मक और नकारत्मक यह दोनों गुण सामान्य हैं। इसके लिए स्वयं को दोषी न समझें, उनमेंं सुधार लाने की कोशिश करें। आज का दिन जीवन के उद्देश्योंऔर लक्ष्यों के लिए दशा एवं दिशा निर्धारित करने का है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और हो सके तो आज से ही व्यायाम की शुरुआत करें। समविचार वाले दांस्तों के साथ दिन खुशी से बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा दिन अगर निर्विघ्न गुजर रहा है तो आप नयी परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं। वित्तीय निवेश, एवं खरीदारी कर सकते हैं। संक्षिप्त में आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
rashi
धनु
आज लोगों के विचार आज आपके साथ नहीं है। लोग आपके सामने अथवा पीठ पीछे आपकी शिकायत करेंगे। विरोधियों को पहचानिए। आप कमजोरी, उदासी और क्षोभ महसूस करेंगे इस हालत में कुछ देर आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। ग्रहों के स्वामी आज आपके पक्ष में हैं। इस वजह से प्रतिकूल परिस्थिति होने पर भी आप अपने प्रयत्न और संकल्प से आनन्द की स्थिति बना लेंगे। जरूरत के अनुसार नींद लें। गोल्डन कलर आपके लिए आज शुभ नहीं है अतः इससे दूरी बनाए रखना ही उचित होगा।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
rashi
मकर
आज प्रेम संबन्धां में भी उत्साह और विजय की स्थिति रहेगी। नयी योजना शुरू करने, आर्थिक विनिवेश करने, यात्रा शुरू करने, क्रय-विक्रय के लिए दिन अनुकूल है। अपने भाई-बहनों की सहायता कीजिए भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। अपने पेशे के अलावा अन्य स्रोत से आय मिलने या बढने की सम्भावना है।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
rashi
कुंभ
आज के दिन की शुभता का लाभ उठाएं जो भी अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो उसके लिए दिन अच्छा है। आप आज वित्त निवेश कर सकते हैं चाहें तो नई योजना की शुरूआत भी कर सकते हैं। यात्रा की दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम है, इसलिए कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आज सैर पर निकल चलिए। दिन को उत्तम बनाने के लिए आज भूरे रंग की गाय को रोटी खिलाएं। व्यापार एवं ऑफिस में अपनी स्थिति का आंकलन कीजिए। आज आप सुख दुःख का मिलाजुला अनुभव कर सकते हैं। जो आपके कार्य एवं परिस्थितियां पर निर्भर करेगा। गोल्डन कलर आज आपके लिए शुभ है।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
rashi
मीन
आज निःस्वार्थ भाव से किए गए कर्म आपके भाग्य को उन्नत करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं एवं चाहें तो अपनी योजनाआें पर कार्य शुरू कर सकते हैं। क्रय-विक्रय एवं विनिवेश भी आप कर सकते हें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक मुद्दों पर ध्यान से कार्य करें तो लाभ की प्राप्ति हो सकती पारिवारिक मामलों में खुशी बनी रहेगी। धार्मिक आयोजनों के लिए दिन उत्तम है। गोल्डन कलर आज आपके लिए भाग्यवर्धक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें