फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 अगस्त राशिफल: पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, बाकी का मिला-जुला

विज्ञापन
1 of 13
बुधवार, 7 अगस्त 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें... 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
मेष -किस्मत आपके पक्ष में रहेगी, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएँ। आप कई चीज़ों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है वरना परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएगा। यदि मित्रों क साथ किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
वृष- आज आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। निर्णयों लेने में आप कभी हां कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर चूक जायेगा। अज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है, सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। प्यार करने वालों के लिए समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है क्योंकि इस समय कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन-प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग प्रेम विवाह की प्रतीक्षा में थे उन्हें भी अब मुंह मांगी मुराद मिलने वाली है। खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा ऐसे में क्या करना चाहिए यह निर्णय आप स्वयं लें। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
कर्क - आज कठिन मुद्दों से निपटते समय भाग्य आपके पक्ष में होगा। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
सिंह- आज भाग्य आपका साथ देगा और आपको जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव  है। घर पर कुछ आगंतुको का आवागमन रहेगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। अपने आहार और स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
कन्या -  आज आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली एव  प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

8 of 13
तुला- आज का दिन आपको उत्कृष्ट परिणाम प्रदान कर सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं या रचनात्मक नौकरियों से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति संभव है। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अपने अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। काम से संबंधित यात्रा अचानक उत्पन्न हो सकती है जो नए दरवाजे खोलने में मदद करेगी। पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों संग मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

9 of 13
वृश्चिक- शिक्षाविदों, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े जातक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अटकलों  और मनोरंजन  पर भारी खर्च से कई लोगों की जेब पर भरी पड़ सकता है। इस समय आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

10 of 13
धनु -  आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। अपनी कार्य क्षमता से सफल हो सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए यह समय शुभ नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई- बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकता हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशान हो सकते हैं। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

11 of 13
मकर- आपकी संचारक्षमता आज उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का  सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पायेंगे।आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। आप दुखी हो सकते हैं और अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। इन सब समस्यों के बीच आपका जीवनसाथी बहुत स्नेही और प्यार करने वाला होगा जो आपको तनावों से उबरने के लिए नैतिक समर्थन प्रदान करेगा। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)

12 of 13
कुंभ-  आज आप व्यावसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपके पक्ष में होंगे और आप एक उच्च जिम्मेदार पद पर आसीन हो सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय रहेगा और आपके बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
मीन-यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकतें हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें और फिर ये आपकी कठिनाइयों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, व्यापार आदि जैसी समस्याओं का समाधान, जानिये विश्व-प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें