Planetary Alignment 2026: फरवरी 2026 ज्योतिष दृष्टि से बेहद विशेष मानी जा रही है, क्योंकि इस माह आकाश में ग्रहों की एक दुर्लभ स्थिति बनने वाली है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 फरवरी 2026, शनिवार को सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर कई ग्रह एक सीध में नजर आने वाले हैं। इन ग्रहों में मुख्य रूप से राजकुमार बुध, वैभव शुक्र, न्याय के दाता शनि, देवगुरु बृहस्पति के साथ यूरेनस और नेप्च्यून ग्रहों का नाम शामिल है। ज्योतिष के अनुसार, यह दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट मार्च तक चलने वाला है। परंतु 28 फरवरी 2026 को यह अधिक प्रभावशाली होगी। मान्यता है कि, एक साथ कई ग्रहों के सक्रिय होने से कुछ राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन व काम को लेकर निर्णय बेहतर होंगे। साथ ही कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Shukra Gochar 2026: शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशि वालों को मिलेगा जबदस्त लाभ और करेंगे तरक्की