फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान लेकिन बाकी को रहना होगा सावधान

Fri, 05 Oct 2018 05:08 PM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal
शनिवार 6 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की जरूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अचानक गुलाबों की खुश्बू से खुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएं, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय के साथ खरीददारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

4 of 13
gemini sign
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अचानक आयी जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहें। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौके हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। मोबाइल फोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमांस के मिजाज में है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। वे आर्थिक लाभ- जो आज मिलने वाला था- टल सकता है।  मां की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
आपको अपने तल्ख रवैया का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। पढ़ाई की कीमत पर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना जरूरी है। एकतरफा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
libra
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौके होंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

9 of 13
scorpio
अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। खुद को शारीरिक व्यायाम का मजा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। बच्चे ज्यादा वक्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खूबसूरती महसूस करें। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। आज काफी दिमागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

10 of 13
sagittarius
मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए। प्यार का जज्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज्यादा ख्याल रखेगा।

11 of 13
capricorn
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियन्त्रित रखें। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और खुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के काबिल बनाता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश न हों। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

12 of 13
aquarius
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत फायदा होगा। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ जरूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। शाम का ज्यादातर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। आज अपने प्रिय को माफ करना न भूलें। काम में मन लगाएं और जज्बाती बातों से बचें। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें