फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों के इनकम में बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं, पढ़ें दैनिक राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
बुधवार, 06 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आप परेशान हो जाएं, ऐसा कोई स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दा नहीं है। अनावश्यक तनाव को अपने आप से दूर रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवर्तित जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की उत्कृष्टता की दिशा की ओर एक कदम होगा।

इमोशन: दिन के पहले भाग में आप मानसिक दुविधा में खोएं रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: यह दिन आपका है, आज आप जो भी करोगे उस में सफल हो जाओगे। आप और आपके साथी के बीच चल रही गलतफहमी का हल भी निकल आएगा और आप अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेने में सक्षम होंगे। कोई पारिवारिक मित्र आपका मददगार साबित होगा।

करियर: लोग सलाह और मार्गदर्शन के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। यदि आप महत्वपूर्ण परिवर्तन लाते रहेंगे तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। आपकी वित्तीय स्थिति में जल्द ही सुधार आने वाला है। दूसरों की प्रतीक्षा किए बिना किसी भी कार्य के लिए खुद अगुआई करें।

यात्रा: आप को नए और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। 

भाग्य: कोई ऐसी अच्छी खबर, जिसका आप एक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे है, आज आपको मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप का स्वास्थ्य उत्कृष्ट रहने की संभावना है। आप कि ऊर्जा और सहनशक्ति बहुत बढ़िया रहेगी। हालांकि, सिर और गले के विकार संभावित हैं। 

इमोशन: आप आज सामान्य से अधिक भावुक हो सकते हैं और दूसरों के सामने अपनी कमजोरी प्रदर्शित कर उन की आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

पर्सनल लाइफ: आपके प्रणय और वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सद्भावना की प्रगाढ़ता रहेगी। किसी पुराने मित्र के साथ संपर्क होने की संभावना है। मित्रों के साथ सामाजिक गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

करियर: व्यय में वृद्धि के बावजूद वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काम में अत्यधिक जिम्मेदारी और अराजक गतिविधियों के कारण आपको निरंतर सचेत रहना होगा। नए अवसर सामने आएंगे।

यात्रा: आप में से कुछ को किसी साहसिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

भाग्य: आप का भाग्य आज सामान्य रहेगा। आप अपने छोटे प्रयासों से ही बड़ीं सफलताएं प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे।

4 of 13
मिथुन
स्वास्थ्य: आप एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस स्वास्थ्य कार्यक्रम को टालते आ रहे हैं, उसका शुभारंभ करने का यह अच्छा समय हैं.

इमोशन: आप अपनी वाणी और आचरण में एक स्नेहशील मनोभाव प्रदर्शित करेंगे। आपकी मन की स्थिति और रवैया दोनों सुखदायक होंगे। आप पूर्ण रूप से सकारात्मक रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

करियर: आज कुछ नया शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। आपको अपनी आजीविका के लिए मित्रों और परिवार से मदद मिल पाएगी। आप को ऐसे नए अवसर मिलेंगे, जो आगे जाकर आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

यात्रा: आध्यात्मिक स्थानों पर परिवार के साथ की गई यात्रा मन को शांति तथा प्रसन्नता प्रदान करेगी।

भाग्य: आज भाग्य आपका साथ देगा, विशेषकर संपत्ति और सौभाग्य के मामलों में।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने आप को अधिक न थकाएं। छोटी- मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि अति आवश्यक है।

इमोशन: आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा रहेगा।

पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।

करियर: फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी।

यात्रा: ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। रात में सफर करने और लंबी यात्रा करने से बचें।

भाग्य: समय आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
स्वास्थ्य: चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। आप को अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। खाने की आदतों में लापरवाही परेशानियों को जन्म दे सकती है। आहार में थोड़ा परिवर्तन करने से इस समस्या का हल किया जा सकता है।

इमोशन: अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

पर्सनल लाइफ: अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बिना सोचे बोलने की आदत आज आप के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

करियर: अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें, बल्कि चर्चा के द्वारा उसे सुलझाने की कोशिश करें। पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें। विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं।

यात्रा: छोटी समस्याएं आपकी यात्रा में विघ्न डाल सकती हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें।

भाग्य: दुर्भाग्य से आपके सितारें आज अनुकूल नहीं हैं और आप को आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
स्वास्थ्य: अपच और वेदना कष्ट का कारण बन सकते हैं। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना हैं, अतः यथोचित मात्रा में भोजन करें। आहार में फेर बदल करने से आप को काफी मदद मिल सकती है। किसी खेल या अन्य बाहरी गतिविधि में अपना हाथ आजमाने की कोशिश करें।

इमोशन: आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेगी। आज आप काम और मनोरंजन को एक साथ मिलाने की कोशिश करेंगे।

पर्सनल लाइफ: आप सक्रिय रूप से किसी मंगल कार्य में भाग लेंगे। परिवार के ज्येष्ठ सदस्य आप के घर आपसे मिलने आएंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ मेल मिलाप में आप व्यस्त रहेंगे। अपने साथी को अपना प्यार और स्नेह दिखाने के लिए आप एक सरप्राइज पार्टी की योजना बना सकते हैं।

करियर: आज कार्यस्थल पर अत्यधिक सक्रियता और गतिशीलता रहेगी। जिम्मेदारियों के साथ-साथ काम का भारी बोझ आपके धैर्य और क्षमताओं की परीक्षा लेंगे, लेकिन अंत में आप अपने उत्साह और काबलियत को साबित करने और विजेता के रूप में उभरने में सफल हो जाएंगे। एक लंबे अंतराल के बाद व्यापार में अब अच्छा मुनाफा होगा।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों को काम के संबंध में विदेश यात्रा करने का प्रस्ताव मिल सकता है। अब आप अपनी योजनाएं बनानी शुरू कर सकते हैं।

भाग्य: आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव और दृढ़ता आप के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आप बस अपनी अधिकतम और सर्वोत्तम कोशिशें जारी रखें।

8 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।

इमोशन: शांति और सामंजस्य की भावनाएं बनी रहेंगी। अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें।

पर्सनल लाइफ: आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएंगे।

करियर: आज व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं।

यात्रा: आज सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। परिवार के साथ की गई यात्राओं से आपको खुशी और विश्राम मिल पाएगा।

भाग्य: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी।

9 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तंदुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

यात्रा: यात्रा करते समय दुर्घटनाओं की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

भाग्य: हालात आपके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं। जो परिस्थितियां आपके नियंत्रण के बाहर हैं, उन्हें जाने दें।

10 of 13
राशि
स्वास्थ्य: अब आप पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उत्साह से भरे हैं। आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आज सेहत से संबंधित कोई भी मसला आप को परेशान नहीं कर सकता। बस अपने आहार और दैनिक आदतों के प्रति सावधान रहना होगा। 

इमोशन: आपका मन अधिक ग्रहणशील और सामान्य से अधिक सचेत रहेगा। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा।

पर्सनल लाइफ: आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहसबाजी में उलझ जाएंगे और उन से अलग होने की स्थिति भी आ सकती है। आप समय पर भोजन भी नहीं कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की यात्राएं, जीवन साथी के साथ गलतफहमी है और भावनात्मक आवेग लाएगा।

करियर: आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से प्रभावित होंगें और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है। नई अवधारणाओं को प्रस्तुत करने और नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप को अपने दफ्तर में कुछ नए विचारों को साझा करने का मौका मिल पाएगा। सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।

यात्रा: आज यात्रा करना कुछ समय के लिए आपकी नीरसता को काबू करने में सहायक होगा, परंतु यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

भाग्य: आज कुछ अनुकूल निश्चित रूप से उजागर होगा। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।

11 of 13
राशि
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई गंभीर शारीरिक दिक्कत नहीं होगी। तथापि, आज के दिन स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी मुद्दे की अनदेखी न करें।

इमोशन: आज भय और उत्कंठा आपके मन को त्रस्त करेंगे। आज संपूर्ण दिवस आप चिंतित रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: आपका आत्मविश्वास ऊंची उड़ान भरेगा। आप अपने प्रियतम को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ संबंध उल्लासपूर्ण और संतोषजनक रहेंगे। सामाजिक जीवन अच्छा होगा। आप नए मित्र बनाएंगे।

करियर: काम में प्रगति सामान्य रहेगी। आप को प्रयासों के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका और वित्त से संबंधित महत्वपूर्ण दीर्घकालिक निर्णय लेने से बचना चाहिए। सहकर्मीं या बॉस द्वारा टिप्पणियां मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकती हैं।

यात्रा: आज सभी प्रकार की यात्राओं तथा भ्रमण से बचें। इस काल अवधि में दुर्घटनाएं हो सकती हैं, अथवा कोई अन्य विपत्ति आ सकती है।

भाग्य: आज आप बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप की लोकप्रियता उच्चतम स्तर पर होगी। आप की उपलब्धियों के लिए मान्यता प्राप्त होना आज अनिवार्य है।

12 of 13
राशि
स्वास्थ्य: कुछ मामूली स्वास्थ्य के मसलों के अलावा, आज आप की सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। जो भी छोटी-मोटी उलझनें हैं, वे दूर हो जाएंगी। एक नई स्वास्थ्य प्रणाली की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा समय है। बुरी आदतों और व्यसनों से दूर रहें।

इमोशन: कुछ ऐसे बातें हैं, जिन्हें आप व्यक्त तो करना चाहते हैं, परंतु आज तक जाहिर नहीं कर पाएं हैं, आज उन्हें अभिव्यक्त करने के लिए उपयुक्त दिन है।

पर्सनल लाइफ: आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आप ऐसी नई भावनाओं को समझ लेंगे, जिससे आपके जीवन में नया उत्साह का आगमन होगा। विवाहित जोड़ें आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आप का आगे का दिन मनभावना रहेगा, जब आपको अपने किसी दोस्त या सहयोगी द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

करियर: यदि आप व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। आगे बढ़ने के लिए अपनी स्वच्छंद और रचनात्मक बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। बाद में पासा उल्टा पड़ सकता है।

यात्रा: आप के व्यवसाय से संबंधित काम के लिए दौरे पर जाने की संभावना है, जो सफल रहेगी।

भाग्य: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अपने आप को अधिक न थकाएं। छोटी-मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और पूर्ण विश्राम करना अति आवश्यक है।

इमोशन: आप आज बहुत तर्कसंगत और व्यवहारिक हो जाएंगे। रचनात्मकता और कल्पना शक्ति के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।

करियर: किन्हीं बाहरी कारणों की वजह से आप समय पर अपना काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। बाधाएं आपका रास्ता रोकेंगी। कार्यस्थल का विस्फोटक वातावरण एक बहुत बड़ी बहस का रूद्र रूप धारण कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आज कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें।

यात्रा: ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। रात में सफर करने और लंबी यात्रा करने से बचें।

भाग्य: आपकी किस्मत आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए आप को कोई भी जोखिम लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें