फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर रहती है पितरों की विशेष कृपा, जीवनभर मिलता है धन और सौभाग्य

Thu, 19 Jun 2025 04:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Rashi Have Ancestors Blessings: जिन राशियों पर पितरों की विशेष कृपा होती है, उनका भाग्य हर क्षेत्र में चमकता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 12 में से 5 राशियाँ ऐसी हैं जिन पर पूर्वजों का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : adobe stock
Ancestors Blessings On These Rashi: ज्योतिष शास्त्र में पितरों यानी पूर्वजों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जिन लोगों पर उनके पितरों की कृपा बनी रहती है, उनके जीवन में कभी कोई बड़ी बाधा टिक नहीं पाती। ऐसे जातक निरंतर उन्नति करते हैं, उन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है और धन-वैभव की भी कमी नहीं रहती। उनके हर कार्य में एक अदृश्य संरक्षण बना रहता है, जो उन्हें बार-बार सफलता की ओर ले जाता है।
जगन्नाथ पुरी के मंदिर की चमत्कारी रसोई में कभी कम नहीं पड़ता प्रसाद और भगवान की मूर्तियां क्यों हैं अधूरी
12 राशियों में से ऐसी 5 राशियां मानी जाती हैं, जिन पर पितर विशेष रूप से प्रसन्न रहते हैं। इन जातकों का भाग्य उनके पूर्वजों के आशीर्वाद से हमेशा चमकता रहता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियाँ हैं जिन पर पितरों की कृपा विशेष रूप से बनी रहती है और इसका उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
जगन्नाथ पुरी के मंदिर की चमत्कारी रसोई में कभी कम नहीं पड़ता प्रसाद और भगवान की मूर्तियां क्यों हैं अधूरी
विज्ञापन

2 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों पर उनके पितरों की हमेशा विशेष कृपा बनी रहती है। ये लोग अपने पूर्वजों की परंपराओं को बहुत सम्मान देते हैं और जीवन में स्थिरता को महत्व देते हैं। अपने पितरों के चित्रों और उनकी यादगार स्थानों की देखभाल ये बड़े मन से करते हैं। साथ ही वे उन वस्तुओं और पेड़ों का भी ध्यान रखते हैं जिनसे उनके पूर्वज खुश होते हैं, जिससे उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर उनके पूर्वज सदैव प्रसन्न रहते हैं और उनका आशीर्वाद बना रहता है। पितृ पक्ष के दौरान ये जातक विशेष रूप से पितरों की पूजा और सेवा में लगे रहते हैं। उनका तर्पण और अर्चना पितरों को संतुष्ट करता है, जिससे उन्हें जीवन में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलता है।

4 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक पितरों की बातों और परंपराओं को गंभीरता से मानते हैं। वे अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास करते हैं। इसी वजह से पितर इनके प्रति प्रसन्न रहते हैं और उन्हें भरपूर आशीर्वाद देते हैं। ये जातक नियमों, श्राद्ध, संस्कार और कर्मकांडों का सख्ती से पालन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अपने पितरों का आशीर्वाद लगातार मिलता रहता है, जो उनके जीवन में प्रगति और सफलता लेकर आता है। ये लोग पितरों की शांति के लिए समय-समय पर तर्पण, गाय का दान और श्राद्ध जैसे संस्कार करते हैं। इनके सतत प्रयासों से पूर्वज खुश रहते हैं और इन जातकों का भाग्य तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन राशियों को मिलता है पितरों का आशीर्वाद - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर पूर्वजों की कृपा सदैव बनी रहती है। इन्हें सुख, समृद्धि, पद-प्रतिष्ठा और परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लोग जमीन-जायदाद और पारिवारिक मर्यादाओं का पूरा ध्यान रखते हैं। अपनी परंपराओं और धर्म को निभाकर वे अपने पूर्वजों को संतुष्ट करते हैं और परिवार में अनुशासन बनाए रखते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें