फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिसंबर राशिफल: किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेगी कामयाबी, जानें अपना भविष्यफल

Thu, 05 Dec 2019 06:18 AM IST
रुस्तम राणा पंडित राम मनी पांडे, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें बुधवार, 5 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता आपका आज का राशिफल।
 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह योग्य हैं तो शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। दूसरों के जंजाल में न फंसें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है।

4 of 13
मिथुन
प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की जरूरत है। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से भी आप आज स्वस्थ रहेंगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखिए। परिवार में तकरार होने से आप मानसिक परेशान रहेंगे। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार मन को दुखी करेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याहन के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता सहायक होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

8 of 13
राशि
अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दीजिए। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता मिलने से  आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

9 of 13
राशि
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जिद को छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

10 of 13
राशि
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। लघु यात्रा का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। किसी तरह के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें।

11 of 13
राशि
आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें। मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग है। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

12 of 13
राशि
आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याहन के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी कार्य में विध्न न डालें। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की कोशिश करें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात चीजों से थोड़ा संभलकर रहें। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें