मेष
आज के दिन अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो, अपने मन में उठे विचारों को स्थगित कर दें। अगर आज आप यात्रा करते हैं तो हो सकता है कि आपको यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़े और यात्रा से समुचित उद्देश्य की पूर्ति न हो। अगर यात्रा बहुत आवश्यक न हो तो आज यात्रा नहीं करें और अगर यात्रा आवश्यक हो तो यात्रा से पूर्व भगवान शिव की पूजा करें तथा चावल, चीनी, दूध एवं सफेद वस्त्र दान करें। अपने अंदर आत्मबल बनाये रखने के लिए आप प्राणायाम एवं ध्यान कर सकते हैं।