आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौके प्राप्त कर पाएंगे, किंतु बदलाव के लिहाज से यह अच्छा समय नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। प्रेम विषयों में सुख-शांति के उत्तम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।